सोमवार, 12 अगस्त 2019

बुढ़ापा

बुढ़ापा
बुढ़ापा में पेन और चश्मा  ,
मुझको गजब छकाता ।
ढूंढ ढूंढ होता परेशान ,
फिर भी समझ ना आता ।
नाती मेरा करता गड़बड़ ,
नाती को चमकाया ।
क्यों करते चश्मा को गड़बड़
अब तक समझ ना आया ।

नाती बोला दादा जी ,
फोकट में दोष लगाते हो ।
आंख में चश्मा लगा रखी है ,
फिर भी क्यों चमकाते हो ।
छू कर देखा चश्मा को , 
फिर आया सांस में सांस ।
जाने की बड़ी जल्दी थी ,
फिर  झल्लाहट थी खास।
                                                 

हास्य कवि/लेखक

गजानंद साहू
तिल्दा असौंदा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें