मंगलवार, 13 अगस्त 2019

जय हिंद गाऊँगा

घनाक्षरी
मत रोक मां तू मुझे, सुन ले पुकार  मेरी,
हिमालय चोटी पर, जयहिंद गाऊँगा।
जयहिंद गाऊँगा जो, सिंह की दहाड़ लिये,
अरियों की छाती पर, ध्वज लहराऊँगा।
ध्वज लहराऊँगा मैं, जन गण गान होगा,
पावन ये धरती की, तिलक लगाऊँगा।
तिलक लगाऊँगा ये, मत रोना माता मेरी,
साथ मैं तिरंगे पर, लिपटा जो आऊँगा।

तोषण धनगंगहा
धनगाँव डौंडी लोहारा
छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें